{"_id":"69b31d9f6172aed50f06217f","slug":"four-injured-in-head-on-collision-between-two-bikes-sambhal-news-c-204-1-chn1003-127601-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार घायल
विज्ञापन
बबराला(संभल)। थाना क्षेत्र के रेलवे लाइनपार अनूपशहर मार्ग पर गांव भगतानगला के समीप बृहस्पतिवार को दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चारों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बबराला थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी योगेंद्र, राजू, अखिलेश तीनों एक बाइक पर सवार होकर बबराला किसी काम से आए थे और अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी सामने से गांव निवासी मनोज की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेज दिया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन भी सीएचसी पहुंच गए थे। संवाद