{"_id":"657f56d42e15e9d4150ac659","slug":"four-criminals-arrested-with-18-stolen-batteries-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-5488-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चोरी की 18 बैटरियों के साथ चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चोरी की 18 बैटरियों के साथ चार बदमाश गिरफ्तार
Mon, 18 Dec 2023 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। पुलिस ने पथरा मोड से अंतरजनपदीय गिरोह के चार बदमाशों को चोरी की 18 बैटरी के साथ पकड़ा है। एएसपी ने मालगोदाम रोड व गुमथल में शर्मा बैटरी दुकान से हुई चोरी की वारदात का खुलासा किया है। गुमथल में हुई चोरी की बैटरी बरामदगी के लिए गिरोह के दो अन्य सदस्यों की पुलिस रिमांड लेगी।
एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि चंदौसी में मोलगोदाम रोड स्थित शीबा बैटरी की दुकान से नौ नवंबर व गुमथल में शर्मा बैटरी की दुकान से बैटरी चोरी हुई थी। मामले के खुलासे के लिए टीम लगी थी। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि बैटरी चोरी के आरोप पथरा माेड हैं और चोरी की बैटरी को कही खपाने जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को टाटा मैजिक के साथ पकड़ लिया। आरोपियों के पास से टाटा मैजिक में 18 बैटरी, एक इंवर्टर मिला। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास एक तमंचा, एक कारतूस, दो चाकू व 8400 रुपये मिले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम चंदौसी के बदायूं चुंगी निकट पावर हाउस की मढैय्या निवासी राजा, जिला मुरादाबाद के थाना मुंडापांढे गांव भायपुर निवासी निजाकत, मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा मोहल्ला लाल बाग काली मंदिर के पास निवासी रवि, वसीम बताए हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र पंवार, एसएसआई सदाकत अली, एसआई रोशन सिंह, संदीप कुमा, हेड कांस्टेबल, तेज सिंह, अनुज कुमार, कपिल कुमार, अजय कुमार, रवि कुमार रहे।
आरोपी साथियों के साथ दिन में करते थे रेकी
चंदौसी। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शीबा बैटरी दुकान, गुमथल में शर्मा बैटरी की दुकान, अन्नपूर्णा धर्मशाला के पास दुकान से बैटरी व इंवर्टर चोरी किए थे। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ दिन में दुकानों को चिह्नित करते थे और चिह्नित की गई दुकानों में नकब लगाकर रात को चोरी करते थे। माला को टाटा मैजिक में रखकर फरार हो जाते थे। वह माल को राह चलते लोगों को सस्ते दाम में बेच देते थे।
विज्ञापन
गिरोह के दो सदस्य जेल में, पुलिस लेगी रिमांड
गिरोह में पकड़े गए आरोपी राजा के खिलाफ चोरी माल बरामदगी व आर्म्स एक्ट के कुल सात मुकदमें दर्ज हैं। आरोपियों ने बताया कि दो अन्य लोग ओर गिरोह में शामिल हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरोह के दो अन्य साथी जेल में जा चुके हैं। गुमथल में हुई चोरी की बैटरी उन्हीं के पास है। पुलिस बैटरी बरामदगी के लिए जल्द ही उनकी रिमांड लेगी।
अंतर जनपदीय गिरोह के चार बदमाश पकड़े गए हैं। उनके पास से 18 बैटरी, टाटा मैजिक बरामद हुई है। आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। यह आरोपी चोरी के मामले में बनियाठेर पुलिस के भी वांछित हैं। -श्रीश्चंद्र, एएसपी संभल