फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   four arrested including former sp MLA nephew

पूर्व सपा विधायक के भतीजे सहित चार गिरफ्तार

Sat, 13 Jan 2018 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 13 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
four arrested including former sp MLA nephew
demo pic - फोटो : अमर उजाला
जिले की गुन्नौर कोतवाली के क्षेत्र में स्थित घोंसली राजा गांव के युवक का अपहरण करने के बाद उसे कार से कुचला गया। इससे घायल पान सिंह ने दम तोड़ दिया। पान सिंह के अपहरण की साजिश में पूर्व विधायक नामजद हैं। उनके भतीजे मुख्य आरोपी हैं। पुलिस की टीमें अब दबिश दे रही हैं, चार गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन


गुन्नौर के घोंसली राजा में गुरुवार को अपहरण करने के बाद पान सिंह के साथ मारपीट की गई। उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी गई थी। युवक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया था। परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कालेज ले गए थे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर सपा के पूर्व विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया।
विज्ञापन


थाने के उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया की छह आरोपियों में से समरपाल , धर्मेंद्र , रमेश सहित अजय यादव उर्फ श्रीनिवास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही बताया कि पूर्व विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव और जयपाल पुत्र ओंकार की नामजदगी के विषय में विवेचना की जा रही है। इसमें अजय यादव उर्फ श्री निवास मुख्य आरोपी हैं। इनका नाम एफआईआर में पहले नंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत चार लोगों की गिरफ्तार करने के बाद पुलिस की विवेचना जारी है। अभी वह गाड़ी बरामद नहीं हुई जिसका अपहरण में इस्तेमाल किया गया था। न ही कोई शस्त्र मिला है।

पूर्व विधायक को राजनीति के तहत फंसाया जा रहा है: गुड्डू यादव
गुन्नौर। सपा के नेता पूर्व राज्य मंत्री गुड्डू यादव ने बताया पूर्व विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव को राजनीतिक दृष्टि से फंसाया जा रहा है। साथ ही बताया कि जिस किसान की मौत हुई है उसमें उनके परिवार वालों के साथ सांत्वना व्यक्त करते हैं और वह एक गंभीर मामला है साथ ही कहा इस मामले में पारदर्शिता होनी चाहिए जबकि पूर्व विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव को राजनीतिक दृष्टि बनाकर फंसाया गया है जिसकी मैं निंदा करता हूं।


दिल्ली भागने की फिराक में थे आरोपी
बबराला। जिन चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वह दिल्ली भागने की तैयारी में थे। पुलिस ने उन्हें गुन्नौर के जवाहर चौराहा से शुक्रवार को सुबह आठ बजे गिरफ्तार किया है. यह जानकारी देते हुए सीओ गुन्नौर सुदेश कुमार ने बताया कि अगर पुलिस सतर्क न होती तो आरोपी हाथ नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed