फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   former legislator dies

पूर्व विधायक ऋषिपाल सिंह दद्दा का निधन

Sun, 13 May 2018 01:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sun, 13 May 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
former legislator dies
ऋषिपाल सिंह दद्दा का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
संभल जिले की सियासत के चाणक्य माने जाने वाले गुन्नौर के पूर्व विधायक ऋषिपाल सिंह दद्दा का लंबी बीमारी के बाद शनिवार की शाम को निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। वह मुलायम सिंह यादव के परिवार के भी काफी करीबी थे। 
विज्ञापन


गुन्नौर क्षेत्र के एहरौला नौआबाद गांव निवासी ऋषिपाल सिंह यादव उर्फ दद्दा 1967 में पहली बार जनसंघ से विधान सभा का चुनाव लड़े लेकिन हार गए। 1969 में फिर हुए विधान सभा चुनाव में जनसंघ से ही विधायक बने। 1974 में चुनाव हारने के बाद 1990 जनता दल से जुड़े, बदायूं के जिलाध्यक्ष भी रहे।
विज्ञापन


इसी साल सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का साथ मिला तो एमएलसी चुने गए। उन्होंने बदायूं में कई नेताओं को सियासत सिखाई। वह बबराला में बाबूराम भाय सिंह डिग्री कालेज व इंटर कालेज के संस्थापक भी थे। वह 2017 के विधान सभा चुनाव में अपने पौत्र सुमित यादव को विधान सभा का चुनाव लड़ाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सपा ने टिकट नहीं दिया तो वह सपा से रूठ गए थे, उन्होंने अपने पौत्र को निर्दलीय चुनाव लड़ाने का एलान कर दिया था, जिससे सपा में खलबली मच गई। मुलायम सिंह के भतीजे और सांसद धर्मेंद्र यादव ने उनके घर जाकर चुनाव नहीं लड़ने के लिए मनाया था। एक मई-2018 को दद्दा का 80वां जन्म दिन मनाया गया था। पांच महीनों से दद्दा की तबीयत खराब चल रही थी।


उनका उपचार नोएडा के कैलाश हास्पिटल से चल रहा था। शनिवार को वह बबराला स्थित अपने आवास पर थे, जब उन्हें सीने में दर्द उठा। नोएडा ले जाया जा रहा था लेकिन शाम को छह बजे रास्ते में ही उनका निधन हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed