फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Former chairman's daughter dies in road accident

संभल नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन के बेटे की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Former chairman's daughter dies in road accident
संभल। शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवारों को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल की हालत सामान्य हैं। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हयातनगर निवासी राजेंद्र कुमार गुप्ता (55) पुत्र साहू यशपाल गुप्ता अपने एक साथी हरीश चंद्र गुप्ता के साथ संभल के मंडी किशनदास सराय स्थित बैंकट हॉल से दावत खाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही चौधरी सराय पहुंचे तो एमजीएम कालेज की ओर से आई कार ने बाइक को टक्कर मार दी। और चालक कार लेकर हयातनगर की ओर भाग गया।
विज्ञापन

इसमें बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। जिसमें राजेंद्र कुमार गुप्ता को जिला अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता संभल नगर पालिका परिषद के चेयरमैन रह चुके हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी कार चालक की पुलिस तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की जान गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed