फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Force deployed at every nook and corner, keeping an eye on every activity

Sambhal News: चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, हर गतिविधि पर नजर

Sun, 08 Dec 2024 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 08 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Force deployed at every nook and corner, keeping an eye on every activity
संभल। 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद से शहर में एहतियाती तौर पर चौकसी बरती जा रही है। पुलिस के साथ पीएसी, आरआरएफ और आरएएफ तैनात है। पुलिस की हर गतिविधि पर नजर है।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शहर में माहौल शांतिपूर्ण है। शांति बहाली के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा प्रयास किए गए थे। अब बाजार पूरी खुल रहा है। कारोबार भी गति पकड़ने लगा है। मालूम हो 24 नवंबर की सुबह जामा मस्जिद का सर्वे होने के दौरान उपद्रव हो गया था। जिसके बाद आठ दिन तक बाजार प्रभावित रहा था। शादियाें का सीजन होने के कारण कई करोड़ का कारोबार नहीं हो सका। प्रशासन के प्रयास से बाजार पूरी तरह खुला तो देहात क्षेत्र के लोग भी खरीदारी के लिए पहुंचे। अब कारोबारी भी उम्मीद लगा रहे हैं कि अच्छा कारोबार होगा।
विज्ञापन

000
जामा मस्जिद पर है फोर्स का पहरा, बैरिकेडिंग लगाकर की जा रही है सुरक्षा

जामा मस्जिद पर सुरक्षा तो 19 नवंबर को दावा दाखिल होने के बाद ही बढ़ा दी गई थी लेकिन 24 नवंबर को बवाल होने के बाद सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है। दो रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। जहां पैदल ही जाया जा सकता है। इसके अलावा एक रास्ते पर उन लोगों को वाहन से जाने की अनुमति है जो जामा मस्जिद के नजदीक के रहने वाले हैं। इसके अलावा शहर के सभी चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं। धारा 163 लागू होने के चलते भीड़भाड़ भी जमा नहीं होने दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed