फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   fogg make a problem for higway and rail route traffic

कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, सर्द हवाओं से बंधी कंपकपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
fogg make a problem for higway and rail route traffic
चंदौसी में गुरुवार की सुबह आठ बजे छाया घना कोहरा। - फोटो : CHANDAUSI
संभल। ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरा भी खूब पड़ने लगा है। सर्द हवाएं चलने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। ऐेसे में लोग घरों से निकलने में भी हिचकते रहे। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। कोहरे की वजह से वाहनों की गति भी धीमी रही। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 09.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

कोहरा बुधवार रात से ही पड़ना शुरू हो गया। सुबह होते ही कोहरा और घना हो गया। पूरा जिला कोहरे की चादर में लिपटा हुआ दिखाई दिया। तापमान में गिरावट से ठंड एकाएक बढ़ गई है। मौसम में बदलाव आने से लोगों दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हुई जो सुबह को काम पर जाते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी इसका सामना करना पड़ा। गुरुवार को सुबह 11 बजे जब गुनगुनी धूप खिली तो लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन शाम होने पर फिर से कोहरे की चादर छा गई।
विज्ञापन

सर्दी से राहत के लिए प्रशासन कब करेगा इंतजाम
संभल। जिले में सर्दी का प्रकोप बढ़ने के बाद भी जिला प्रशासन ने अभी तक सर्दी से बचाव का कोई इंतजाम नहीं किया है। अभी न तो कहीं अलाव जलना शुरू हुए हैं न ही गरीबों को कंबल वितरण किए गए हैं। कड़ाके की ठंड के चलते खानाबदोश जीवन जीने वालों के अलावा गरीब बुजुर्ग और राहगीर रातभर कंपकंपाते नजर आए। पिछले सप्ताह में हुई बारिश के बाद तहसील प्रशासन ने छह स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की थी। लेकिन अब कोई व्यवस्था नहीं की गई है। रात को ड्यूटी करने वाले होमगार्ड और पुलिस कर्मी भी जगह-जगह सर्दी से राहत पाने की जुगत में नजर आते हैं। जबकि इस महीने में अलाव की व्यवस्था हो जानी चाहिए थी। लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। इससे बेहद परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed