{"_id":"63c05f4ba778d955a30b7118","slug":"fog-cleared-after-drizzle-faces-blossomed-with-clear-weather-chandausi-news-mbd4533509172","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बूंदाबांदी के बाद कोहरा छंटा, निकली धूप, खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बूंदाबांदी के बाद कोहरा छंटा, निकली धूप, खिले चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। बुधवार की रात तीन से सुबह सात बजे तक हुई बूंदाबांदी से कोहरा छंट गया। बादलों के बीच सुबह दस बजे सूर्य देव के दर्शन हुए। हल्की धूप खिली मौसम साफ हुआ, तो लोगों के चेहरे भी खिल उठे। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। लोगों को ठंड से राहत मिली। बाजार में चहल पहल नजर आई।
पिछले करीब 20 दिनों से कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है और घने कोहरे के चलते सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हो रहे थे। बुधवार कीरात करीब तीन बजे बूंदाबांदी शुरू हुई और बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे तक होती रही। चंदौसी के तहसील परिसर में लगे वर्षामापी यंत्र में 2.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बूंदाबांदी के बाद पिछले कई दिनों से छाया घना कोहरा हट गया।
सुबह दस बजे तक हल्के बादल छाये रहे। इसके बाद हल्की धूप दिखाई। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री और अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रिकॉर्ड की गई। कोहरा छंटने से मौसम साफ हो गया। दोपहर के समय लोगों ने बाहर खुले मैदान में बैठकर राहत की सांस ली। पार्क में, घरों की छत पर, कॉलेज के मैदान में छात्राएं बैठकर धूप सेंकती नजर आई।