फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Flood water reached near population in Mengra, villagers' concern increased

मेंगरा में आबादी के निकट पहुंचा बाढ़ का पानी, ग्रामीणों की चिंता बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Flood water reached near population in Mengra, villagers' concern increased
चंदौसी/जुनावई। बारिश के बाद से ही गंगा जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जुनावई क्षेत्र के खादर क्षेत्र गांव मेंगरा में आबादी के निकट बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। इसके अलावा फसलों में बाढ़ का पानी भरा है। जिससे किसान चिंतित हैं। वहीं प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम को भेजकर फसलों के नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शुक्रवार की दोपहर दो बजे नरौरा बैराज से 2.33 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में नरौरा बैराज पर गंगा खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे है। जोकि 178.61 मीटर है। गंगा किनारे के खेतों में खड़ी, सरसों, बाजरा, उड़द, गन्ने की फसल में बाढ़ का पानी भरा है। साथ ही पानी खेतों से निकलकर गांव मेंगरा की आबादी के करीब 50 100 मीटर तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र के तीनों नालों (धाराओं) में बाढ़ का पानी बह रहा है। इसके अलावा खेतों में पानी घुसा है। प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम को बाढ़ प्रभावित फसलों का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में किसानों की फसल हुई तबाह
बाढ़ के पानी से जुनावई क्षेत्र के बझांगी गांव, रघुपुर पुख्ता, गांव मेंगरा, सालिंग की मडैय्या के किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इन किसानों की उड़द, सरसों गन्ना और बाजरा की फसलें पानी में डूबे रहने से नष्ट हो गई हैं।

लगातार बढ़ रहे बाढ़ के पानी को लेकर जान-माल हानि से बचाव के लिए और जनता को जागरूक करने के लिए राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। साथ ही बाढ़ के पानी से नष्ट हुईं फसलों के आकलन के निर्देश भी राजस्व विभाग टीम को दिए गए हैं।
चंद्रशेखर वर्मा, तहसीलदार, गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed