फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   flood of ganga

रघुपुरपुख्ता स्कूल के बाहर तीन फीट पानी 

Wed, 27 Jul 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल Updated Wed, 27 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
flood of ganga
जुनावई के रघुपुर पुख्ता प्राथमिक विद्यालय में अध्ययन और अध्यापन के लिए नाव में सवार होकर छात्र और अध्यापक।

विज्ञापन
 रघुपुरपुख्ता गांव में बाढ़ से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। निचली बस्ती में लोगों के घरों के आगे पानी ही पानी है। सरकारी स्कूल के बाहर दो से तीन  फुट तक पानी भरा है। स्कूली बच्चों और शिक्षकों को नाव से आना जाना पड़ रहा है। यही नहीं गांव के तमाम किसानों की मक्का की फसल अब सड़ने लगी है।वैसे धान और गन्ने के खेतों में भी पानी भरा हुआ है। फसलों की क्षति का आंकलन तहसील प्रशासन ने शुरू करा दिया है। 
गन्नौर तहसील के आठ गांव बाढ़ प्रभावित की श्रेणी में है। लेकिन सबसे ज्यादा पानी रघुपुर पुख्ता गांव में हैँ। गांव के गलियारों में दो से तीन फुट तक पानी भर चुका है। तमाम किसान  और आम आदमी की जिंदगी में दुश्वारियां आ गईं हैं। सरकारी स्कूल में बच्चों की पढाई प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन


स्कूल में 77 बच्चे पंजीकृत हैं लेकिन उपस्थिति आधी ही हो पा रही है। वह भी नाव के द्वारा बच्चे आते जाते हैं। सरकारी स्कूल में शिक्षक सतीश चंद्र के साथ मंगलवार को दोपहर कुल 25 बच्चे थे। इन बच्चों को भी नाव से स्कूल तक पहुंचाया गया था। छुट्टी के बाद सभी को नाव से ही उनके घरों तक भेजा गया है। इस बीच फसलों में पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुन्नी सिंह, कुवंरपाल, धर्मपाल और रामदास ने कहा कि जिन किसानों की फसलें सड़ रही हैं उन्हें मुआवजा दिया जाए। गांव पहुंचे कानून-गो रामवीर ने बताया कि तहसील प्रशासन की ओर से रिलीव खतौनी तैयार की जा रही है। खतौनी तैयार होने के बाद किसे क्या मदद मिलेगी यह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धान और गन्ने की फसल पर कोई क्षतिपूर्ति नहीं है। मक्का की फसल सड़ने पर मुआवजा दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed