Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Flood of faith gathered for Jalabhishek in Shiva temples

Sambhal News: शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 06 Aug 2024 05:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 06 Aug 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Flood of faith gathered for Jalabhishek in Shiva temples
संभल। सावन के तीसरे सोमवार को लेकर कांवड़ियों में काफी उत्साह दिखा। शिवभक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक कर बम-बम भोले के जयकारे लगाए। जयकारों के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

रविवार शाम से ही पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ हरिद्वार और बृजघाट से कांवड़ियों की वापसी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। जत्थों के रूप में कांवड़िये शिव मंदिरों पर एकत्र होते रहे और जलाभिषेक के लिए प्रतीक्षा करते रहे। इन कांवड़ियों के लिए रास्ते में भोजन और जलपान आदि की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने भगवान भोले का जलाभिषेक कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों पर पुलिस की तैनाती रही। सुबह चार बजे से ही मंदिरों के कपाट खुल गए थे। शिव भक्तों ने वेलपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प आदि चढ़ाकर दूध व गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इधर, दिनभर कांवड़ियों के आवागमन से शहर की सड़कें गुलजार रहीं। भगवा वस्त्र में थिरकते कांवड़िये, वाहनों पर ध्वज, डीजे पर बजते भगवान शिव के भजन व जयकारों की गूंज से शहर का वातावरण शिवमय हो गया। तमाम कांवड़िए कछला घाट से गंगाजल लेकर मंदिरों में पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पुलिस तैनात रही। पुलिस अधिकारियों ने मंदिर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed