फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   five youths drowned while bathing at sakra ghat sambhal two died two were saved

Ganga Dussehra 2022: साकरा घाट पर स्नान करते पांच युवक बहे, दो की मौत, दो को बचाया, एक की तलाश जारी

Thu, 09 Jun 2022 04:51 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई (संभल) Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 09 Jun 2022 04:51 PM IST
सार

गंगा में बहा युवक गाजियाबाद का रहने वाला है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डूबकर मरने वाले दोनों युवक भी जिला बदायूं के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
five youths drowned while bathing at sakra ghat sambhal two died two were saved
साकरा घाट में लापता युवक की तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संभल जिला स्थित साकरा घाट पर स्नान करते हुए गाजियाबाद से आए पांच युवक गंगा में बह गए। दो युवकों की डूब कर मौत हो गई। दो युवकों को ग्रामीणों ने बचा लिया। एक युवक की अभी तलाश जारी है। गंगा में बहा युवक गाजियाबाद का रहने वाला है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डूबकर मरने वाले दोनों युवक भी जिला बदायूं के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


जिला बदायूं थाना जरीफरनगर के गांव केरई निवासी महीपाल, हरिसिंह व अन्य युवक गाजियाबाद में सब्जी बेचने का काम करते हैं। महीपाल सिंह, हरिसिंह के साथ गाजियाबाद निवासी उनका दोस्त विष्णु उर्फ मिस्त्री भी गंगा दशहरा पर गांव आए थे। गांव केरई से संभल जनपद के बॉर्डर पर स्थित साकरा घाट गंगा पर दशहरा स्नान के लिए ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर गए थे। 
विज्ञापन


गंगा में नहाते समय महीपाल का भाई प्रमोद, हरिसिंह, भगीरथ, प्रदीप व गाजियाबाद निवासी उनका साथी विष्णु उर्फ मिस्त्री गहरे पानी में जाने पर बह गए। उनके बहता देखकर वहां स्नान कर रहे श्रद्धालुओं ने शोर मच दिया। गांव केरई निवासी तेजपाल और गजेंद्र सिंह ने किनारे पर डूबते हुए भगीरथ, प्रदीप को बचा लिया। अन्य युवकों के बहने पर घाट पर तैनात गोताखोरों को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोताखोरों ने गंगा में बहते हरिसिंह (22), प्रमोद (20) को बेहोशी की हालत में बाहर निकाल लिया। जबकि विष्णु (23) का कोई पता नहीं चला। बेहोशी की हालत में हरिसिंह व प्रमोद को सीमावर्ती अलीगढ़ जनपद की सीएचसी सर्रा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गोताखोरों ने विष्णु की गंगा में चार घंटे तक तलाश की, पर कोई पता नहीं चला। युवकों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed