फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Five-year-old girl missing while playing in temple in Sambhal police engaged in search

गुड़िया गायब है: मंदिर में खेल रही थी पांच साल की मासूम, घर से 800 मीटर दूर बहेडे ताल पर होता है तंत्र-मंत्र

Sun, 11 Jun 2023 06:41 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 11 Jun 2023 06:41 PM IST
सार

रविवार की सुबह चंदौसी पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ मोहल्ले व आसपास में बच्ची की तलाश में करने पहुंची। पुलिस ने पूछताछ के लिए पास में ही एक खेत मालिक को पकड़ा। 

विज्ञापन
Five-year-old girl missing while playing in temple in Sambhal police engaged in search
रोते हुए गुड़िया की मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के चंदौसी स्थित मोहल्ला चुन्नी में शिव मंदिर पर शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे खेल रही बच्ची गुड़िया (05) गायब हो गई। परिजनों व पुलिस ने काफी तलाश किया। पिता सोनू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बच्ची के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार को सुबह पुलिस टीम, डॉग स्क्वायड के साथ एएसपी श्रीश्चंद्र ने स्वयं आसपास के घर व खेतों की तलाश की। पर बच्ची का पता नहीं चला है। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन

चंदौसी के गणेश कॉलोनी निवासी सोनू राजमिस्त्री के साथ बेलदारी का काम करता है तथा पिछले चार माह से मोहल्ला चुन्नी में किराये के मकान में रहता है। शनिवार की शाम उसकी बेटी शिवमंदिर के पास खेल रही थी। वापस न आने पर उसकी तलाश की, तो कोई पता नहीं चला। रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने परिजनों ने साथ आसपास के घरों में भी बच्ची को ढूंढा, पर वह नहीं मिली। पिता सोनू की तहरीर पर पुलिस ने रात करीब तीन बजे अज्ञात के खिलाफ बच्ची के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह चंदौसी पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ मोहल्ले व आसपास में बच्ची की तलाश में करने पहुंची। पुलिस ने पूछताछ के लिए पास में ही एक खेत मालिक को पकड़ा है। एएसपी श्रीश्चंद्र, सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने स्वयं टीम के साथ आसपास के घर व खेतों में बच्ची की तलाश की। पर कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस अभी भी बच्ची की तलाश में लगी है। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक, एसआई अमित व भारी पुलिस मौजूद रहा। 

विज्ञापन

दो बार सामुदायिक शौचालय तक जाकर वापस आ गया डॉग
मोहल्ला चुन्नी मुख्य सड़क से करीब 20 मीटर अंदर सोनू परिवार के साथ किराये के मकान में रहता है। मुख्य रास्ते पर शिवमंदिर आबादी के बाहरी छोर पर है। वही डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घर से बच्ची के कपड़े सुंघाकर डॉग को छोड़ दिया। वहां से तेजी के साथ सामुदायिक शौचालय तक पहुंचा। वहां से खेत की ओर पहुंचा। इसके बाद नलकूप की कोठरी के पास पहुंचा। वहां से वापस सामुदायिक शौचालय पहुंचा, फिर से मंदिर पर आकर बैठ गया। 

बच्ची अपने माता-पिता की इकलौती संतान, परिजनों का बुरा हाल
गुड़िया अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। उसके गायब हो जाने से मां मुन्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता व अन्य लोग बच्ची को तलाश करने में लगे हैं। 

बहेडे वाले ताल पर शनिवार को होती है तंत्र क्रियाएं
मोहल्ला चुन्नी से 800 मीटर दूर बहेडे वाला ताल है। वहां श्मशान व मंदिर है। आसपास के लोगों का कहना है कि प्रत्येक शनिवार को बहेडे वाले ताल पर कई लोग तंत्र क्रियाएं करते हैं। पुलिस वहां भी पहुंची थी। पर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 

शनिवार की शाम से घर के पास मंदिर पर खेल रही बच्ची गायब है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही बच्ची को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। -श्रीश्चंद्र, एएसपी संभल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed