फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   five hundred person suffring from fever in sambhal village

गांव मुकर्रबपुर में बुखार का प्रकोप, 500 लोग बीमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
five hundred person suffring from fever in sambhal village
संभल। तहसील के गांव मुकर्रबपुर में बुखार का प्रकोप है। करीब 500 लोग बुखार की चपेट में आ गए हैं। ज्यादातर ग्रामीण गांव में ही अपंजीकृत चिकित्सकों से उपचार करा रहे हैं। इस गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है। ग्राम प्रधान ने भी कोई सूचना प्रशासन को नहीं दी। जिससे ग्रामीणों को समय से उपचार मिल पाता। बुधवार को गांव मुकर्रबपुर में काफी संख्या में लोग अपंजीकृत चिकित्सकों के क्लीनिक पर उपचार कराते मिले। यह मरीज पिछले दस दिनों से बुखार से पीड़ित है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में करीब 500 लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

हर घर में एक या दो लोग बुखार की चपेट में आ गए हैं। गांव के ही अपंजीकृत चिकित्सकों से उपचार कराया जा रहा है। हालात यह हो गए हैं कि ग्रामीण अपंजीकृत चिकित्सकों के क्लीनिक पर बैठकर ड्रिप लगवा रहे हैं।
विज्ञापन

घरों के अंदर और बाहर ड्रिप लगे लोग नजर आए। सभी को बुखार है। गांव में फैले बुखार की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं है। जिम्मेदार ग्राम प्रधान ने भी प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग को अवगत नहीं कराया है। संभल सीएचसी के प्रभारी डा. जुहेब करीम ने बताया कि गांव में बुखार फैला हुआ है। इसकी जानकारी नहीं है। जानकारी अब हुई है। टीम भेजकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed