{"_id":"67feb9b69bebccd8240506b4","slug":"five-arrested-including-three-brothers-for-stealing-milk-from-vehicles-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-121503-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गाड़ियों से दूध चोरी करने में तीन सगे भाई समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गाड़ियों से दूध चोरी करने में तीन सगे भाई समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना पुलिस ने नामचीन कंपनियों की दूध की गाड़ियों से दूध चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों में तीन सगे भाई भी शामिल हैं जो डेयरी संचालक हैं। आरोपियों ने काफी समय से दूध चोरी करने की बात को कबूल किया है। साथ ही कम दाम में गाड़ी चालकों से दूध खरीदने की बात कही है।
नखासा थाना प्रभारी ने बताया कि थाने के दरोगा नितिन गौतम की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें डेयरी संचालक ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सिसौना निवासी फरदीन, कैफ, अमन, अमरोहा के गांव कटाई निवासी लाखन और हाथरस जिले के नंगला कूडा निवासी दलवीर को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने बताया है कि वह नामचीन दूध कंपनियों की गाड़ियों से 100 से 150 लीटर दूध निकालकर पानी मिला देते थे। गाड़ियों के चालकों को कम दाम देकर भेज देते थे। गाड़ियों में जीपीएस लगा होता है उसको जैमर की मदद से प्रभावित करते थे। बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।