फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   First refusal of marriage, after complaint to SP the groom arrived with wedding procession after seven days

Sambhal News: पहले शादी से इन्कार, एसपी से शिकायत के बाद सात दिन बाद बरात लेकर पहुंचा दूल्हा

Thu, 07 Mar 2024 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 07 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
First refusal of marriage, after complaint to SP the groom arrived with wedding procession after seven days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुनावई। दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने शादी से इन्कार किया तो वधू पक्ष ने एसपी से मामले की शिकायत की। जिसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई। शादी की तारीख से सात दिन बाद बुधवार को दूल्हा बरात लेकर पहुंचा और रस्में पूरी हुईं।
जुनावई थाना क्षेत्र एक गांव निवासी युवक ने अपनी बेटी का रिश्ता क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से किया था। 28 फरवरी को बरात आनी थी। तीन पहले ही वर पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बरात लाने से इन्कार कर दिया था। लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज मांगने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो लड़की के पिता ने एसपी से शिकायत की थी। इसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई। बुधवार को दूल्हा बरात लेकर लड़की के घर पहुंचा तो लड़की पक्ष ने बरातियों का स्वागत किया। इसके बाद हंसी खुशी से शादी की रस्म पूरी कराई गई और लड़की को विदा किया गया।
विज्ञापन


--------
तीन बार शादी की तारीख हो चुकी थी तय
लड़की के परिजनों ने बताया कि करीब डेढ़ साह पहले उन्होंने बेटी का रिश्ता तय किया था। चार मई 2023 को बरात आनी तय हुई, पर तारीख से पहले ही शादी करने से इंकार कर दिया था। समाज के संभ्रांत लोगों की पंचायत हुई, तो फिर से 11 जून 2023 का समय रखा गया। पर वह 11 जून को भी बरात लेकर नहीं पहुंचा था। इसके बाद दोबारा से पंचायत हुई थी, तो शादी की तारीख 28 फरवरी 2024 तय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed