फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   First filed a report of gang rape, now the matter is settled in the panchayat

पहले सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई, अब पंचायत में निपटाया मामला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
First filed a report of gang rape, now the matter is settled in the panchayat
संभल। हयातनगर थाने में सात मई को पीड़ित पक्ष ने पहले सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। अब इस मामले का पंचायत में निपटारा हो गया है। पंचायत में यह हुआ है कि दोनों पक्ष अब आगे को इस प्रकरण में एक दूसरे के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे। जिस पर सहमति बनी। फैसले की प्रति पुलिस को देकर मुकदमा वापस लेने की मांग की गई है।
विज्ञापन

दरअसल, हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को पड़ोसी युवक उठाकर ले गए थे। जंगल में खेत में गिराकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घर में युवती को न पाकर परेशान परिजनों ने तलाश शुरू की तो युवती बेहोशी की हालत में खेत में मिली। जिस पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसमें पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

रविवार को इस मामले में मुजफ्फरपुर के प्रधान मोहम्मद अकरम की मध्यस्थता में पंचायत हुई। पंचायत में काफी देर तक एक दूसरे पक्ष का मान-मनोव्वल किया गया। बाद में दोनों पक्ष पंचायत की बात को मान गए। प्रधान मोहम्मद अकरम ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में बैठकर समझौता कर लिया है। आगे को एक दूसरे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस मुकदमे के आधार पर कार्रवाई जारी रखेगी। पंचायत हुई और फैसला हो गया, इससे हमें कोई लेना-देना नहीं है। राजेश सोलंकी, इंस्पेक्टर, हयातनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed