{"_id":"57d45e134f1c1b9b213176ee","slug":"firing-men-teen-log-jakhmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहठेर में रंजिशन दो पक्षों में फायरिंग, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहठेर में रंजिशन दो पक्षों में फायरिंग, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sun, 11 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहठेर निवासी तय्यब हुसैन और अशरफ में रंजिश चल रही है। इसको लेकर दोनों पक्षों में आए दिन विवाद होता रहता है। शनिवार की सुबह तय्यब का बेटा महरोज बाइक से नगर के मोहल्ला रायसत्ती आ रहा था। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे गांव में रोक लिया। कहासुनी होने के बाद विवाद होने लगा।
सूचना पर महरोज के पिता तय्यब हुसैन और बिलाल मौके पर पहुंच गए। आरोप है दूसरे पक्ष ने उसी समय फायरिंग कर दी। दोनों ओर लगभग बीस फायर हुए। इसमें एक पक्ष के तय्यब और बिलाल तथा दूसरे पक्ष से महमूद हसन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग करने वाले लोगों को खदेड़ा। इसके बाद घायलों का उपचार और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अस्पताल में भिड़े दोनों पक्ष ःसंभल। पुलिस तीनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई थी।
उनके साथ ही दोनों पक्षों के करीबी लोग भी आ गए। इसी दौरान मेडिकल के समय अस्पताल में दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। एक बार फिर अस्पताल में माहौल विवाद का बन गया।
विज्ञापन
एक दूसरे पर आरोप लगा रहे कुछ लोग आपस में भिड़ने लगे जिस पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया। नाहठेर में दो पक्षों में हुई फायरिंग में पुलिस ने अथर की तहरीर पर मोहम्मद अली, बाबू खां, महरोज, जाकिर तथा दूसरे पक्ष के तरफ से महरोज की तहरीर पर महमूद, अशरफ, अथर, ममदूद के खिलाफ जानवेला हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
नाहठेर में दो पक्षों में हुई फायरिंग की घटना में दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
केके तिवारी, थानाध्यक्ष नखासा।