फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Firing in two sides over the rivalry of the Prime Minister's election, the elderly died due to bullet injuries

प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, बुजुर्ग की गोली लगने से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Firing in two sides over the rivalry of the Prime Minister's election, the elderly died due to bullet injuries
मढ़न(संभल)। चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इसमें एक पक्ष के बुजुर्ग को गोली लगी। उपचार को जाते समय बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष का एक ग्रामीण घायल हुआ है। विवाद की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। ग्रामीण की मौत की जानकारी होने पर थाना पुलिस ने आला अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस क्षेत्राधिकारी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम सात बजे करीब असमोली थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर डसर में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के साथ ही गोली चलने लगी। इसी दौरान अब्दुल रज्जाक (70) पुत्र अब्दुल सलाम के सीने में गोली लग गई। गोली लगने की जानकारी होने पर परिजन बुजुर्ग को लेकर असमोली सीएचसी पहुंचे। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दरअसल यह विवाद प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर है। गांव शाहपुर डसर ग्राम पंचायत की सीट तो आरक्षित थी लेकिन दो पक्षों ने अपने-अपने सहयोग से प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। एक पक्ष का प्रधान बन गया। इसी चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश है। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार की सुबह में दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसके बाद दोपहर में मारपीट हुई। शाम के समय दोनों पक्ष आमने सामने आए तो गोली चली। इसी दौरान बुजुर्ग को गोली लगी और मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के आसिम के हाथ में गोली लगी है। जिसको जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की तहरीर देर रात तक पुलिस को नहीं दी गई थी। घटनास्थल का मुआयना करने के लिए पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह पहुंचे। पीड़ित परिजनों से जानकारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed