{"_id":"60a2b50b8ebc3ea2c45d3dc9","slug":"firing-in-sambhal-village-one-person-injured-sambhal-news-mbd3893139178","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश को लेकर गांव करछली में आधा घंटे हुई फायरिंग, एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश को लेकर गांव करछली में आधा घंटे हुई फायरिंग, एक युवक घायल
विज्ञापन
संभल/सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव करछली में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान पथराव भी किया गया। इसमें एक युवक सीने में गोली लगने से घायल हुआ है। दो पक्षों में हुई फायरिंग की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस क्षेत्राधिकारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। आरोपी पुलिस को देखकर भाग गए। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
सोमवार की शाम साढ़े तीन बजे करीब गांव करछली में दो पक्ष उस समय आमने-सामने आ गए जब एक युवक को दूसरे पक्ष के लोगों ने घेर लिया और मारपीट की। इसी बात पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते फायरिंग और पथराव शुरू हो गया। इस फायरिंग में गांव निवासी नीरेश कुमार (28) पुत्र कुंवरपाल सीने में गोली लगने से घायल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार करीब 35-40 फायर दोनों पक्षों की ओर से किए गए। गांव में आधा घंटे हुई फायरिंग और पथराव से अफरातफरी का माहौल बन गया।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। फायरिंग और पथराव की सूचना पर हयातनगर पुलिस पहुंची। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पीड़ित पक्ष का कहना है कि नीरेश कुमार गांव मुजाहिदपुर से साप्ताहिक बाजार कर गांव लौट रहा था। रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने पकड़कर पीटा और चुनाव में वोट नहीं देने का आरोप लगाया। इसी दौरान पथराव व फायरिंग की गई। जिसमें नीरेश को सीने पर गोली लगी है।