{"_id":"6099823e8ebc3ed63b653df0","slug":"firing-in-sambhal-after-election-sambhal-news-mbd388679610","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में हुई मारपीट फायरिंग में रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में हुई मारपीट फायरिंग में रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
संभल/रजपुरा। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर में चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान व हारे हुए प्रधान पद प्रत्याशी के बीच विवाद हुआ। इसमें लाठी डंडे चलने के साथ ही फायरिंग की गई। इसमें पुलिस ने कार्रवाई की है। एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक पक्ष की ओर से जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि दूसरे पक्ष पर मारपीट करने की कार्रवाई की गई है। जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार किया गया है।
गांव पाठकपुर निवासी मनोज कुमार की पत्नी अंशु रानी और अजीत सिंह की पत्नी प्रियंका ने प्रधानी पद का चुनाव लड़ा था। जिसमें अजीत सिंह की पत्नी ने चुनाव जीत लिया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश हो गई।
रविवार को दोनों पक्षों में मारपीट हुई और फायरिंग की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। इसी क्रम में अजीत यादव की तहरीर के आधार पर मनोज उर्फ हीरेंद्र, विपिन, रघुवर दयाल, नीरज और हर्ष के खिलाफ जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। दूसरे पक्ष की ओर से अंशु रानी की तहरीर के आधार पर अजीत सिंह, हरिशंकर उर्फ कल्यान, मल्लू, सुनील व सुनील व तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। रजपुरा इंस्पेक्टर विधुत गोयल ने बताया कि मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।