फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   firebrigade team told to girls

दमकल टीम ने छात्राओं को रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के तरीके बताए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
firebrigade team told to girls
संभल। हयातनगर स्थित राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दमकल कर्मी शामिल होने पहुंचे और बालिकाओं को आग से बचने के तरीके बताए। साथ ही साहस से काम लेने के लिए प्रेरित किया। शुक्रवार को हुए इस कार्यक्रम में दमकल के संभल प्रभारी रामकुमार ने अपनी टीम के साथ आकर आग से बचाव के तरीके बताए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अग्निशमन यंत्रों का उपयोग करने का तरीका बताया गया। कहा कि रसोई गैस सिलिंडर 1000 डिग्री तापमान होने पर ही फटता है। उससे पहले नहीं फट सकता। बताया कि बिना घबराए रसोई गैस सिलेंडर की आग को काबू करना चाहिए। आग पर काबू पाने के लिए पानी नहीं डालने की हिदायत दी। बताया कि आग में पानी डालने से आग फैल जाती है। मिशन शक्ति अभियान की जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रभा शर्मा ने छात्राओं का प्रोत्साहन करते हुए प्रेरणा दी। रसोई गैस सिलेंडर से दुर्गंध आने पर खिड़की व दरवाजे खोल देना चाहिए। इस दौरान दमकल की टीम ने अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग छात्राओं व महाविद्यालय के स्टाफ को कराया। इस दौरान डॉ. अनुपम स्वामी, डॉ. आसिम, डॉ. राष्ट्रवर्ध, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. नौमी प्रिया, सबा खान, ऐजाज मोहम्मद, सुभाष बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed