फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fire breaks out in dumpling shop in Ganesh Chaturthi fair, chaos ensues

गणेश चतुर्थी मेले में पकौड़ी की दुकान में भड़की आग, अफरा-तफरी मची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in dumpling shop in Ganesh Chaturthi fair, chaos ensues
गणेश चतुर्थी मेले में पकौड़ी दुकान पर तेल कढ़ाई में आलू डालते समय आग भड़क गई। लपटें निकलने से आसपास खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तभी दुकानदार और अन्य लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि आग से कोई नुकसान नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने पकौड़ी विक्रेता से जानकारी की।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी मेले में मेला कोतवाली के सामने पकौड़ी की कई दुकानें लगाई हैं। वहीं पास में नटराज मंच पर प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। सोमवार की रात पकौड़ी की एक दुकान में तेल से भरी कढ़ाई में आलू डालते समय आग दहक उठी। एकाएक आग की लपटें निकलने पर आसपास खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तभी दुकानदार व अन्य लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। नटराज मंच पर बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही थी। जिससे नृत्य प्रतियोगिता देख रहे लोगों में दहशत मच गई। घटना की जानकारी होने पर मेला कोतवाली से पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंच गए और पकौड़ी विक्रेता से आग लगने की जानकारी की। लगभग 15 मिनट अफरा-तफरी माहौल रहा। बताते है कि मेला कोतवाली के सामने पकौड़ी की दुकानें लगने से मार्ग संकरा हो गया है। जिससे इस मार्ग पर अत्यधिक भीड़भाड़ रहती है। ऐसे में पकौड़ी की दुकानों में किसी प्रकार का कोई अग्निशमन यंत्र भी नहीं है। अगर सोमवार की रात आग की घटना विकराल रूप धारण कर लेती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
विज्ञापन

मैंने पकौड़ी की दुकानों पर ऊपर तिरपाल के स्थान पर टीन लगवाने की बात मेला परिषद के पदाधिकारियों से कही थी। मगर दुकानों के ऊपर टीनशेड नहीं लगवाया गया। मेला कोतवाली में अग्निशमन की दो गाड़ी प्रतिदिन रात को खड़ी होती हैं। साथ दमकल कर्मी पूरी रात तैनात रहते हैं। मेले में इस तरह की घटना होना काफी गंभीर है। अगर टीनशेड नहीं लगाया गया तो दुकानों को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रताप सिंह, सीएफओ, अग्निशमन दल, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed