{"_id":"591a055b4f1c1be764f2291c","slug":"fir-at-comment-at-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी पर आपत्तिजनक पोस्ट महंगी पड़ी, एफआईआर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी पर आपत्तिजनक पोस्ट महंगी पड़ी, एफआईआर
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Tue, 16 May 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में फेसबुक पर आपत्ति जनक पोस्ट डालना महंगा पड़ गया। योगी समर्थकों की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब उसे आईटी विशेषज्ञों की मदद से ट्रेस किया जाएगा। केस की जांच क्राइम ब्रांच करेगी।
अपर पुलिस अधीक्षक से सोमवार को दोपहर युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल नवनीत चाहल ने बताया कि कुछ लोग फेसबुक पर सीएम योगी आदित्य नाथ की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं।
तस्वीरों के साथ ऐसे संदेश लिखकर पोस्ट कर रहे हैं, जिनको पढ़ने और देखने से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। इसी शिकायत मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने नखासा के प्रभारी निरीक्षक को कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
नखासा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने सोमवार देर रात्रि एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लखौरी जलालपुर निवासी नवनीत चाहल की तहरीर पर साहिल मलिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साहिल मलिक का एड्रेस तहरीर में नहीं है।
हालांकि एफआईआर के साथ में नवनीत चाहल ने कुछ साक्ष्य दिए हैं। साक्ष्यों के साथ एफआईआर को जांच के लिए क्राइम ब्रांच के पास भेजा जाएगा। आईटी विशेषज्ञों की मदद से पुलिस उस आरोपी को ट्रेस करेगी जिसने आपत्तिजनक पोस्ट डालीं हैं। पुलिस की टीम इस बारे में एफआईआर के बाद ही सक्रिय हो गई है।