{"_id":"609982f28ebc3e4b310dacd6","slug":"find-unknown-dead-body-in-babarala-sambhal-news-mbd388680080","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी
विज्ञापन
चंदौसी/बबराला। रेलवे लाइन के नजदीक शव पड़ा दिखाई देने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई लेकिन कोई शव को नहीं पहचान सका।
सोमवार को गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव कैल के नजदीक बबराला-चंदौसी रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात युवक का शव ग्रामीणों को दिखाई पड़ा। शव देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने एक दूसरे से चर्चा की।
किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की लोगों से शिनाख्त कराई लेकिन वहां मौजूद लोग उसको पहचान नहीं सके। गुन्नौर कोतवाल सतीश कुमार आर्य ने बताया कि रेलवे लाइन कैल के पास एक युवक का शव मिला है। जो लाल शर्ट और पेंट पहने था। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी है।