फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Filthy water on the streets, life in distress.

Sambhal News: फत्तेहउल्ला सराय में सड़कों पर गंदा पानी, मुश्किल में जिंदगानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Filthy water on the streets, life in distress.
संभल। नगर के वार्ड-31 फत्तेहउल्ला सराय के अलग-अलग क्षेत्रों में समस्याएं हैं। मुख्य सड़क ऊंची होने के कारण आंतरिक सड़कों पर पानी भरा रहता है। बारिश में जलभराव हो जाता है, जिससे काफी समस्या होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें की गई हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि गंदे पानी की निकासी न होने के कारण और अधूरी सड़कों के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश और नालियों के चोक होने के कारण गलियों में गंदा पानी भर जाता है। इससे कीचड़ और बदबू फैलती है। जलभराव के कारण कई घरों में गंदा पानी घुस जाता है। इससे माहौल नारकीय बन जाता है। जलभराव की समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

वहीं, गंदे पानी के कारण सबमर्सिबल पंप चोक हो रहे हैं, जिससे पीने के पानी की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, गंदगी और रुके हुए पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप और बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। आने वाले समय में स्कूल खुल जाएंगे तो बच्चों का स्कूल जाना, बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा। कई बार नगर पालिका अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
लोग बोले...
सड़क पर पानी भरा रहता है। इससे निकलने में समस्या है। इंतजार करना पड़ता है कि कब पानी कम होगा और हम निकलेंगे। बच्चोें के सामने ज्यादा समस्या है। दो साल से अधिक समय बीत गया लेकिन आज तक समाधान नहीं मिला है।
मोहम्मद फैजान, स्थानीय निवासी
000
नालियां टूटी हुई हैं। सड़क पर पानी आ गया है। दो साल से समस्या है। नगर पालिका से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। मजबूरन लोग समस्याएं झेल रहे हैं।

मोईनुउल इस्लाम, अधिवक्ता, स्थानीय निवासी
000
गंदे पानी के कारण सबमर्सिबल पंप चोक हो रहे हैं, जिससे पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है। आसपास के स्थानों से जाकर पानी लाना पड़ रहा है। वहीं, गंदगी और रुके हुए पानी में मच्छरों का प्रकोप और बीमारियों के फैलने का डर बढ़ गया है।

सत्तार हुसैन, स्थानीय निवासी
000
बचपन से ही सड़क टूटी हुई देखते आ रहे हैं। बारिश में पानी भर जाता है। जिस कारण आवागमन बंद सा हो जाता है। मुश्किल को पर करके कामों से जाते हैं।
शमीम, स्थानीय निवासी
0000

समस्या संज्ञान में नही थी। अब संज्ञान में आई है। जल्द ही इसका निस्तारण कराया जाएगा।
आदित्य प्रकाश, ईओ, नगर पालिका, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed