{"_id":"635d84dfae33b03af445f139","slug":"fight-over-dap-and-npk-iffco-center-in-chirauli-bhagwantpur-remained-closed-for-an-hour-sambhal-news-mbd445720821","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी और एनपीके को लेकर मारामारी, एक घंटे तक बंद रहा चिरौली भगवंतपुर में इफ्को केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी और एनपीके को लेकर मारामारी, एक घंटे तक बंद रहा चिरौली भगवंतपुर में इफ्को केंद्र
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर और चिरौली भगवंतपुर में इफ्को किसान सेवा केंद्र पर डीएपी और एनपीके खाद की कमी को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। डीएपी और एनपीके खाद को लेकर सुबह से ही किसान इधर-उधर भटकते रहे। तमाम कोशिशों के बाद डीएपी और एनपीके खाद नहीं मिल पा रहा है।
गांव चिरौली भगवंतपुर में शनिवार को इफ्को किसान सेवा केंद्र पर डीएपी और एनपीके खाद लेने को लेकर किसानों आपस में भिड़े गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद इफ्को किसान सेवा केंद्र के इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने खाद का वितरण बंद कर दिया। जिम्मेदार लोगों ने मामले को शांत कर फिर से वितरण का करीब एक घंटे बाद शुरू किया गया। वहीं, हयातनगर इफ्को किसान सेवा केंद्र पर सुबह सात बजे से ही डीएपी और एनपीके खाद लेने के लिए किसानों की 100 मीटर की लंबी लाइन लग गई। डीएपी और एनपीके खाद को लेकर खींचतान होने लगी। जिसकी व्यवस्था के लिए थाना पुलिस ने किसानों की लाइन लगवाकर डीएपी और एनपीके खाद का वितरण शुरू कराया गया।
डीएपी खाद लेने के लिए सुबह सात बजे से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन दोपहर बाद तक भी डीएपी खाद नहीं मिला। इफ्को किसान सेवा केंद्र के इंचार्ज मनमानी कर रहे हैं। ऐसे में आलू की फसल लगने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
राजवीर सिंह, सैंजना।
सुबह 7:30 बजे हयातनगर इफ्को किसान सेवा केंद्र पहुंच गए लेकिन दोपहर 2:00 बजे तक भी डीएपी खाद नहीं मिल पाया। डीएपी खाद के साथ नैनो यूरिया भी दी जा रही है। जिसका इस समय कोई उपयोग नहीं होगा।
रामधारी यादव, चंदनकटी मौजा।
हयातनगर इफ्को किसान सेवा केंद्र पर सुबह को घर का कामकाज निपटाने के बाद डीएपी खाद लेने के लिए पहुंच गए। लेकिन कर्मचारियों के द्वारा डीएपी खाद नहीं दिया जा रहा है। जबकि मेरे नाम पर खतौनी में 5 बीघा से अधिक जमीन भी है।
जयवत्ती देवी, पैंतिया।
आलू की फसल लगाने के लिए एनपीके और डीएपी की जरूरत है। सहकारी समिति और इफको किसान सेवा केंद्र पर घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रहा है। भूखे प्यासे ही सुबह से लेकर शाम तक भटक रहे हैं।
समय सिंह यादव, निबौरा।
इफ्को किसान सेवा केंद्र पर वितरण किया जा रहा था। वितरण के दौरान ही किसान हाथ लेने को आपस में भिड़ गए थे। जिसके बाद वितरण बंद कर दिया था। जिम्मेदार लोगों द्वारा मामला शांत होने के बाद वितरण फिर से शुरू कर दिया गया।
नरेंद्र सिंह, प्रभारी, इफ्को किसान सेवा केंद्र चिरौली भगवंतपुर।