{"_id":"6741072d1cc1ab71e6027034","slug":"fight-between-two-parties-over-road-dispute-sambhal-news-c-204-1-chn1001-115327-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट
Sat, 23 Nov 2024 04:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
धनारी (संभल)। शुक्रवार को गांव नगला चतुर्भानपुर में रास्ता बंद करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी गई। गांव निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि गांव का ही जागन सिंह अपने परिजनों के साथ उसके खेत में से निकलने का रास्ता बंद कर रहा था। जब रास्ता बंद करने का विरोध किया, तो उसने अपने परिवार के लोगों के साथ पीड़ित व उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।
वहीं दूसरे पक्ष की चरण देवी ने जागन सिंह सहित उसके परिवार के सदस्यों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी बाबूराम गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। साथ ही एक पक्ष की चरण देवी की तहरीर पर दूसरे पक्ष के नौ लोगों पर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं जसवंत सिंह की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। संवाद