फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fierce violence over teasing women

Sambhal News: मोमोज खा रहीं महिलाओं से छींटाकशी पर जमकर मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Fierce violence over teasing women
संभल। कोतवाली क्षेत्र के यशोदा चौराहे पर मोमोज खा रहीं महिलाओं पर छींटाकशी करना एक युवक को भारी पड़ गया। महिला के साथ आए युवक ने पिटाई कर दी। बाद में दूसरे युवक के साथी ने पहुंचकर महिला के साथ वाले युवक को बेल्ट से पीटा। इस दौरान महिला ने भी युवक की पिटाई की।
विज्ञापन

इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सरेराह चौराहे पर हुई इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि इस बारे में सूचना मिली थी, लेकिन कोई मौके पर मिला नहीं।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब 11 बजे दो महिलाएं एक युवक के साथ मोमोज खा रही रही थीं। इसी दौरान एक युवक ने महिलाओं पर छींटाकशी कर दी। इसकी जानकारी पर महिलाओं के साथ आए युवक ने पिटाई करनी शुरू कर दी। पिटने वाले युवक ने अपने साथी बुला लिए। युवक के साथियों ने महिला के साथ आए युवक के साथ बेल्ट से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में महिला कहती सुनाई दे रही है कि युवक उनको देखकर छींटाकशी कर रहा था। इसका विरोध करने पर मारपीट की है। महिला पुलिस को भी सूचना देने की बात कहती सुनाई दे रही है। कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंचे थे लेकिन मौके पर कोई मिला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed