Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fever patients shivering from the cold; no blankets available in the hospital.

Sambhal News: ठंड से कांप रहे बुखार के मरीज, अस्पताल में नहीं मिल रहा कंबल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Fever patients shivering from the cold; no blankets available in the hospital.
संभल। यदि आप बुखार से पीड़ित हैं और जिला अस्पताल में भर्ती होना पड़े तो अपना कंबल घर से साथ लाएं, क्योंकि जिला अस्पताल में अभी कंबल की सुविधा फिलहाल नहीं मिल रही है। नवंबर की सर्द रातें बिना कंबल के गुजारनी पड़ेगी। फिलहाल भर्ती मरीज घर के कंबल से ही सर्दी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। तीमारदारों के लिए कोई सुविधा नहीं है। वह मच्छरों के साथ ही रात को जद्दोजहद करने में लगे रहते हैं।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शुक्रवार को पड़ताल की तो जिला अस्पताल के वार्ड में शुक्रवार को 12 बुखार के मरीज भर्ती मिले। यह मरीज बिना कंबल के रात गुजार रहे हैं। जबकि इनको भर्ती हुए दो से तीन दिन तक हो गए हैं। मरीजों का कहना है कि तीमारदार नर्सिंग स्टाफ से कंबल की मांग करते हैं, लेकिन मरीजों के लिए कंबल उपलब्ध नहीं करवाए जाते। मजबूरन घर से कंबल मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

00000
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज क्या बोले-
तीन दिन से जिला अस्पताल में भर्ती हूं। कई बार कंबल मांगा लेकिन किसी से नहीं दिया। ठंड ज्यादा लगने पर घर से कंबल मंगाया, तब जाकर रात बिता पाए।
अफरोज, हसनपुर मुंजब्ता
कोट
बुखार आने पर चार दिन से भर्ती हूं। रात्रि में ठंड लगती है, इसलिए घर से कंबल मंगाया। अस्पताल में स्टाफ से मांगा था लेकिन न होने की बात कही गई।
यूसुफ, मढ़लाई
बुखार, उल्टी से परेशान हूं। चार दिन से उपचार चल रहा है। अस्पताल में भर्ती हूं। ठंड से बचने के लिए कंबल घर से मंगाना पड़ा है।
आसिफा, सिकंदरपुर
बुखार आ रहा है। बृहस्पतिवार को भर्ती हुई। कंबल न मिला तो घर से मंगाया। क्योंकि रात्रि में ठंड हो जाती है। बिना कंबल नहीं बीत पाती।
इशरत जहां, खानपुर
-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में कंबल की कोई कमी नहीं है। इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी और हर मरीज को कंबल दिए जाएंगे। लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. राजेंद्र सैनी, कार्यवाहक सीएमएस, जिला अस्पताल
--------------------------
मिठोली में बुखार का प्रकोप, 400 से अधिक बीमार
लोगों ने स्वास्थ्य शिविर लगाने और दवा का छिड़काव कराने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसी। संभल ब्लॉक क्षेत्र के गांव मिठोली में बुखार से करीब 400 लोग पीड़ित हैं। एक-एक घर में चार से पांच लोग बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणों के अनुसार, मरीजों का उपचार हजरतनगर गढ़ी, संभल और गांव में निजी चिकित्सकों के यहां कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जांच कराने पर कुछ मरीजों में डेंगू, टाइफाइड और मलेरिया की पुष्टि हुई है। करीब 50 लोगों में डेंगू होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि अन्य मरीज टाइफाइड, मलेरिया और वायरल बुखार से पीड़ित हैं।
गांव निवासी अनीस अहमद की तीन बेटियां इरम, दानिश्ता और सानिया, पत्नी यास्मीन और भतीजी मंतशा छह दिन से बुखार से पीड़ित हैं। उनका उपचार हजरतनगर गढ़ी में निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। उमेश की बेटी बंसल को छह दिन और सतवीर को चार दिन से बुखार आ रहा है। इलियास के बेटे मोहम्मद अस्कान, अदनान और बेटी तरन्नुम भी पांच दिन से बुखार की चपेट में हैं।
इसके अलावा गुलाब जहां, उनकी मां सबीना और भांजे अमीर हम्जा को छह दिन से बुखार है। ग्राम प्रशासक पति रईस की बेटी काशिफा, भतीजी फिज्जा और माही भी बीमार हैं। वहीं अरविंद, तरन्नुम, जितिन, कासिद, जयवती, पानवती, अनस, मोंटीपाल, नेहा, आकांक्षा और उवैस समेत सैकड़ों ग्रामीण बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं।

गांव में बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अभी तक गांव में कोई भी सरकारी स्वास्थ्य शिविर नहीं लगा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाने, मरीजों की जांच कराने और बुखार की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।
0000
इन परिवारों में बीमार हैं लोग
बंसल पुत्री उमेश ने बताया कि उन्हें छह दिन से बुखार आ रहा है। उनका उपचार गांव में ही निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। सतवीर ने बताया कि उन्हें चार दिन से बुखार आ रहा है। वह गांव में ही उपचार करा रहे हैं। रूबी ने बताया कि उन्हें दस-बारह दिन से बुखार आ रहा है। खून की जांच कराई है, अभी रिपोर्ट नहीं आई है। गुलाब जहां ने बताया कि उन्हें पांच दिन से बुखार आ रहा है। उनकी मां सबीना और भांजा अमीर हम्जा भी बुखार से पीड़ित है।
00000
कोट
इस तरह की जानकारी नहीं है। गांव में टीम भेजकर शिविर लगाया जाएगा और लोगों को दवा दी जाएगी। जांच भी कराई जाएगी।
डॉ. मनीष अरोरा, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी
0000
बुखार से चली गई बच्चे की जान
सौंधन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव चाचूनागल की मढ़ैया में अरविंद के पांच वर्षीय बेटे गौरव की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, उसे पांच दिन पहले बुखार आया था। गांव के अन्य लोग भी बुखार की चपेट में हैं। इससे लोगों में दहशत है। बालक के पिता ने बताया कि बेटे को सौंधन के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां सुधार न हुआ। इसके बाद उसे संभल लेकर पहुंचे। दो दिन अस्पताल में रहने के बाद उसकी हालत में सुधार नहीं आया। शुक्रवार को हालत और बिगड़ी तो उसे मुरादाबाद रेफर किया गया था लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। गांव के निवासी राहुल ने बताया कि गांव में उनकी 15 माह की मासूम बेटी भी बुखार की चपेट में है। अन्य कई लोगों को बुखार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed