फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   father in low death in firing in sambhal

संभल के खग्गू सराय में पथराव और फायरिंग में सभासद के चचेरे ससुर के सीने में गोली लगी, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
father in low death in firing in sambhal
संभल के मोहल्ला खग्गू सराय में आरोपी पक्ष की महिलाएं पुलिस के सामने ही हंगामा करने लगीं - फोटो : SAMBHAL
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला खग्गू सराय में गाली-गलौज का विरोध करने पर विवाद हो गया। पथराव व फायरिंग में सभासद के चचेरे ससुर के सीने में गोली लग गई। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। महिला समेत तीन लोग घायल हुए। मौत होते ही परिजन भड़क गए और अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गुरुवार की रात आठ बजे करीब खग्गू सराय की सभासद रहमत जहां के पति महफूज का पड़ोसियों से गाली गलौज करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो पथराव व फायरिंग हुई। इसमें सभासद के चचेरे ससुर हाजी महमूद (55) पुत्र इमाम बख्श घायल हो गए। उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां कुछ देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन

सभासद पक्ष के ही बिलाल को भी छर्रे लगे हैं। हाजी महमूद की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया और जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह हालात को संभाला और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब लोगों का गुस्सा शांत हो सका। सभासद पति का आरोप है कि उसके साथ पड़ोसी युवक ने नशे की हालत में गाली गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर पथराव व फायरिंग की। इसमें उसके चाचा और भाई घायल हो गए। उपचार के दौरान चाचा की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उनके चाचा किराना की दुकान चलाते थे और पथराव व फायरिंग सुनकर मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान गोली लग गई थी। तत्काल उन्हें अस्पताल लाए। जहां उपचार में देरी हुई। इस पर आक्रोश जाहिर किया गया है। सीओ ने उन्हें लापरवाही पर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है।
मैंने भाग कर जान बचाई
मैं सड़क पर खड़ा था, तभी पड़ोसी युवक आया और गाली-गलौज करने लगा। वह युवक नशे की हालत में तीन दिन से लगातार गाली दे रहा था। गुरुवार को फिर से गाली गलौज की तो विरोध किया इसी बात पर युवक ने अन्य कुछ लोगों के साथ आकर मारपीट करनी शुरू कर दी। छत से चढ़कर पथराव किया और बाद में फायरिंग की। इस दौरान मैंने भागकर अपनी जान बचाई। यदि वहां से नहीं भागते और पुलिस न आती तो युवक गोली चलाता ही रहता। पहले भी कई बार विवाद कर चुका है।

महफूज, सभासद पति।
दो पक्षों के बीच पथराव व फायरिंग हुई थी। जिसमें सभासद के चचेरे ससुर को गोली लगी उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
अरूण कुमार सिंह, सीओ, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed