{"_id":"60ec99108ebc3ec23565ee75","slug":"father-died-and-child-injured-in-accident-chandausi-news-mbd3954802150","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, बालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, बालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ी
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के बदायूं रोड स्थित पैराडाइज रेस्तरां के सामने बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय मासूम बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भैतरी निवासी भोला (28) अपनी पत्नी पिंकी, आठ वर्षीय पुत्र प्रेम सहित दो बच्चों के साथ सोमवार की सुबह बाइक से जनपद बदायूं के गांव बरसेर अपनी ससुराल गया था। रात आठ बजे भोला अपने बच्चों के साथ ससुराल से लौटा और बदायूं रोड स्थित पैराडाइज रेस्तरां के सामने रुक गया। इस दौरान भोला ने अपनी पत्नी पिंकी व दो छोटे बच्चों को बाइक से उतार दिया और आठ वर्षीय पुत्र प्रेम को साथ लेकर कुछ सामान लेने को बाइक से आगे बढ़ा। तभी सामने से आ रहे वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भोला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बालक प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कुछ देर बाद प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल बालक प्रेम को सीएचसी भेजा। प्रेम की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि भोला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के भेज दिया। हादसे के बाद मृतक की पत्नी पिंकी व अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था।