फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Father and daughter die in accident; woman injured

Sambhal News: हादसे में पिता-पुत्री की मौत, महिला घायल

Fri, 23 Oct 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 23 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Father and daughter die in accident; woman injured
बनियाठेर। बनियाठेर के सराय सिकंदर गांव निवासी गिरीश चंद्र (30) और उनकी पुत्री निहारिका (6) की शाहजहांपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटना में गिरीश की पत्नी सोमवती समेत तीन लोग घायल हुए हैं। बृहस्पतिवार देर शाम जब पिता-पुत्री के शव गांव पहुंचे तो पूरे गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन

गिरीश चंद्र अपनी पत्नी सोमवती और बच्चों ऋषभ (आठ वर्ष) व निहारिका (छह वर्ष) के साथ ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने शाहजहांपुर जा रहे थे। वे अन्य मजदूरों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से यात्रा कर रहे थे। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे उनका परिवार गांव से निकला था। गंगा एक्सप्रेसवे से गुजरते समय उनका ट्रैक्टर शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र से गुजर रहा था।
विज्ञापन

तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर से गिरीश और निहारिका ट्रॉली से उछलकर सड़क पर जा गिरे। ट्रक के पहिये की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी सोमवती, मोहम्मदपुर काशी गांव के कौशर खान और बिचौला निवासी हसनैन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर परिजन देर रात जलालाबाद के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। बृहस्पतिवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पिता-पुत्री के शव गांव लाए गए। थानाध्यक्ष बोबिंद्र कुमार ने बताया कि शाहजहांपुर में हुई दुर्घटना की सूचना मेमो से मिली थी। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। शवों का पोस्टमार्टम संबंधित थाना पुलिस ने कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed