फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers who reached the Mandi Samiti to sell paddy created a ruckus.

Sambhal News: धान बेचने के लिए मंडी समिति पहुंचे किसान ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers who reached the Mandi Samiti to sell paddy created a ruckus.
चंदौसी(संभल)। मंडी समिति में सरकारी केंद्रों पर धान की खरीद चल रही है। शुक्रवार को धान बेचने के लिए क्रय केंद्र पर पहुंचे एक किसान ने उस समय हंगामा खड़ा कर दिया, जब उसका धान खरीदने से मना कर दिया गया। किसान ने क्रय केंद्र प्रभारियों ने आरोप लगाए। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति नीलेश यादव ने मौके पर पहुंच कर किसान को समझा बुझा कर शांत कराया। इसके बाद खरीद हो सकी। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे के बाद किसान अमन दीप अपने धान लेकर मंडी समिति में सरकारी क्रय केंद्र पर पहुंचे। आरोप है कि क्रय केंद्रों पर पुराने टोकन से खरीद की जा रही थी। उसने जब अपना धान बेचने के लिए कहा तो उससे मना कर दिया गया। इसके बाद किसान ने हंगामा खड़ा कर दिया। किसान ने आरोप लगाया कि पुराने टोकन वालों के धान खरीदे जा रहे हैं। साथ ही रात के आठ बजे के बाद व्यापारियों के धान खरीदने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सूचना पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष के पति नीलेश यादव मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद किसान का धान खरीदा जा सका। वहीं मंडी सचिव मलखान सिंह का कहना है कि क्रय केंद्राें पर धान का स्टाॅक लगा हुआ है। धान रखने की जगह नहीं है। जिस कारण खरीद में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed