फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers' temper rises due to power cut, protest-demonstration

Sambhal News: बिजली की कटौती से चढ़ा किसानों का पारा, धरना-प्रदर्शन

Thu, 16 May 2024 05:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 16 May 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers' temper rises due to power cut, protest-demonstration
सरायतरीन (संभल)। भीषण गर्मी में विद्युत कटौती से किसानों का पारा चढ़ गया। आक्रोशित लोग भाकियू टिकैत के बैनर तले पवांसा सब डिवीजन परिसर में पहुंच गए। नारेबाजी करते हुए धरना पर बैठ गए। प्रदर्शन किया और छह सूत्रीय मांगों के समाधान को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष महेश पाल के नेतृत्व में किसानों ने करीब आधा घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद उपखंड अधिकारी को संबोधित ज्ञापन ओमेंद्र सिंह को सौंपा। इसमें कहा कि भीषण गर्मी बढ़ते ही शहर की बिजली बढ़ा दी गई और किसानों की बिजली की कटौती शुरू कर दी गई है। इस कारण किसानों की मक्का और मेंथा की फसल सूख रही है। ऐसे में धान की फसल कैसे हो पाएगी। लगातार विद्युत निगम और जिला प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। मांग उठाई कि पवांसा टाउन में दिन में बिजली सप्लाई दी जाए। जिससे फसलों की सिंचाई दिन में हो सकें। इस दौरान मिथलेश शास्त्री, देवेंद्र सिंह यादव, अरविंद यादव, सुरेश पाल, किशन लाल, बृजेश यादव, कल्याण सिंह यादव, अभयराम, नरेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन


कोट
एसडीओ से पूरे मामले की जानकारी करेंगे। ऐसा लगता है कि दिन में तेज हवा चलने के कारण बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती होगी। लेकिन किसानों को फसल की सिंचाई के लिए बिजली सप्लाई दी जाएगी। -सुनील कुमार पांडेय, अधिशासी अभियंता, चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed