फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers on the road protesting against new agricultural laws chakka jam slogans against the government

कृषि कानूनों के विरोध में सड़क पर उतरे किसान, चक्का जाम कर लगाया जाम, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Sat, 06 Feb 2021 05:25 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 06 Feb 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
Farmers on the road protesting against new agricultural laws chakka jam slogans against the government
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के विरोध में संभल में तीन स्थानों पर किसान सड़कों पर उतर आए। नारेबाजी करते हुए जाम लगाया। पुलिस और प्रशासन पहले से सतर्क था। किसान नेताओं की घेराबंदी कर ली गई थी। इसलिए पूरे तीन घंटे तक जाम नहीं लग सका। तीनों स्थानों पर आधा-आधा घंटे तक जाम रहा।
विज्ञापन


संभल-गवां मार्ग पर नारंगपुर में भाकियू असली के आह्वन पर किसान सड़क पर उतर आए। दोपहर 1.37 मिनट से 1.43 मिनट तक जाम लगाया। वाहनों की एक किलोमीटर लंबी कतार लग गई। संभल के एसडीएम और सीओ ने ज्ञापन लेकर किसानों का जाम खुलवाया। मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर धनारी थाने के पास किसानों ने दोपहर 12.30 से करीब एक बजे तक आधा घंटे जाम लगाया। गुन्नौर के एसडीएम को ज्ञापन देकर किसान सड़क से हटे।
विज्ञापन


पवांसा-दिलगौरा मार्ग पर किरारी गांव में 12.45 बजे से 1.30 बजे तक किसान सड़क पर रहे। धरना देकर प्रदर्शन किया। पवांसा के चौकी इंचार्ज ने आंदोलनकारियों से वार्ता की और जाम खुलवाया। संभल हसनपुर मार्ग पर गैलुआ में सड़क किनारे निजी परिसर में सुबह से ही किसान एकत्र होने लगे। परिसर के बाहर एडीएम, एएसपी, सीओ, एसडीएम, नखासा थाने की पुलिस और पीएसी के साथ थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान सड़क उतर कर जाम लगाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। अलबत्ता पुलिस निगरानी की वजह से घर में बंद भाकियू असली के मंडल महासचिव संजीव गांधी और युवा पदाधिकारी अर्जुन सिंह को किसानों की मांग पर गैलुआ लाया गया। दोनों ने किसानों को संबोधित किया। इसके बाद एसडीएम और सीओ ने ज्ञापन लिया। 


उधर अमरोहा में नए कृषि कानूनों को वापस कराने को लेकर भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने रजबपुर और धनौरा में चक्का जाम किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों ने हाईवे जाम किया। हाईवे पर किसानों के आते ही वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed