फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmers need electricity problem

बिजली समस्या पर गरजे किसान, अभियंताओं ने समझाया

Tue, 29 May 2018 01:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Tue, 29 May 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
farmers need electricity problem
किसानों को संबोधित करते भाकियू के मंडलाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
रंपुरा जट स्थित विद्युत सब स्टेशन के परिसर में बीस से अधिक गांवों के किसान गरजे। भाकियू ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को महापंचायत की जिसमें विद्युत विभाग के एसडीओ और जेई पहुंचे। अधिकारियों ने किसान नेताओं से वार्ता की।
विज्ञापन


वार्ता में अधिकारियों ने तीन दिन के भीतर समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया। एसडीएम संभल अमित कुमार ने फोन पर विद्युत अभियंताओं और किसान नेताओं से वार्ता की और तीन दिन में समस्या के समाधान के लिए उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।  
विज्ञापन



रंपुराजट सब स्टेशन ओवरलोड है। सब स्टेशन का लोड पड़ोसी अमरोहा जिले में बनाए गए नए सब स्टेशन इंकोदा में शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए तीन खंभों की लाइन बनाने का काम शेष है। लाइन बनाने का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं जब यह मुद्दा सोमवार को किसान आंदोलन के बाद एसडीएम संभल के संज्ञान में आया तो उन्होंने कहा कि वह सैदनगली पुलिस को संग भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरनास्थल पर हुई महापंचायत को भाकियू के मंडलाध्यक्ष चौधरी आनंद सिंह, जिला महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह ने संबोधित किया। आनंद सिंह का कहना था कि 18 घंटे बिजली का दावा किया जा रहा है, लेकिन बिजली आधी भी नहीं मिल रही है। किसान परेशान हैं और एसएसओ फोन भी रिसीव नहीं करते हैं। ऐसे में किसानों की समस्या का समाधान कैसे हो। विद्युत विभाग के एसडीओ ने समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया।



महापंचायत की अध्यक्षता मसदुल हसन ने की। संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर महीपाल सिंह, एनउद्दीन, हाजी आशकर, बुद्धा सिंह, होमपाल सिंह, राजीव उर्फ पिंटू प्रधान, रामचरन शास्त्री, सोनू त्यागी, जफीर अहमद, विक्रम सिंह, जितेंद्र फौजी, अकरम हुसैन रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed