फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers' issues echoed in BKU's Panchayat

Sambhal News: भाकियू की पंचायत में गूंजे किसानों के मुद्दे

Mon, 02 Sep 2024 05:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 02 Sep 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers' issues echoed in BKU's Panchayat
जुनावई (संभल)। कस्बे में रविवार को भाकियू अराजनैतिक असली की महापंचायत हुई। जिसमें संयुक्त मोर्चा के सभी संगठनाें के किसान नेताओं ने एक मत होकर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाने और किसानों को कर्ज मुक्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था। अब सरकार आनाकानी कर रही है। कहा कि जब तक सरकार किसानों की मांगों को पूरा करके किसान को कर्ज मुक्त नहीं करेगी। तब तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करनी होगी। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों का केंद्र सरकार 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर चुकी है। लेकिन देश का पेट भरने वाले किसान का कर्ज माफ करने को सरकार राजी नहीं है। किसानों को संगठित होकर हक की लड़ाई लड़नी होगी।
विज्ञापन

पंजाब से आए जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि सरकार को किसानों की पीड़ा समझनी चाहिए और उनका कर्ज माफ करना चाहिए। कहा कि आज लागत के अनुसार फसलों का मूल्य नहीं मिल रहा है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। महापंचायत में लखविंदर औलख, अभिमन्यु, बिहार प्रांत नेता अरुण सिन्हा ने भी संबोधित किया। अंत में संयुक्त मोर्चा के सभी किसान नेताओं ने एकजुटता का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष (युवा) ऋषभ चौधरी, राजपाल यादव, संजीव गांधी, वीरेश यादव, दिलशाद, सुलमेान, वारिस, दीपक शर्मा, ऋषिपाल सिंह यादव, वीर सिंह यादव, चौधरी होशियार सिंह, प्रेम सिंह, राम विरेश, पप्पू यादव, दिव्या यादव आदि मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed