फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers installed solar pumps on grant, tokens will start from January 19

Sambhal News: अनुदान पर सोलर पंप लगाए किसान, 19 जनवरी से शुरू होंगे टोकन

Thu, 18 Jan 2024 03:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 18 Jan 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers installed solar pumps on grant, tokens will start from January 19
संभल। जिले के 435 किसानों को पीएम किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान महाअभियान के तहत अनुदान पर सोलर पंप लगाने का मौका मिलेगा। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन टोकन जनरेट करना पड़ेगा। बुकिंग की शुरूआत 19 जनवरी से हो रही है। सिंचाई के लिए बिजली रहित क्षेत्रों में प्रयोग किए जा रहे डीजल पंप व सिंचाई के अन्य साधनों को भी किसान सोलर पंप में परिवर्तित कर सकते हैं। सोलर पंप की सुविधा पाने वाले किसान भविष्य में उस बोरिंग पर विद्युत कनेक्शन नहीं प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, बैंक से ऋण लेकर कृषक अंश जमा करने वाले किसानों को कृषक अवस्थापना निधि से ब्याज में नियमानुसार छूट भी प्रदान की जाएगी। उप कृषि निदेशक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि किसान सोलर पंप स्थापित होने के बाद स्थल परिवर्तन करते हैं तो सरकार की ओर से दिए गए अनुदान की संपूर्ण धनराशि संबंधित किसान से वसूल कर ली जाएगी। कहा कि पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

किस पंप पर कितना अनुदान, ऐसे समझें किसान
उप कृषि निदेशक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 2 एचपी डीसी पंप के निर्धारित मूल्य 1,74,541 रुपये पर 1,04,725 रुपये का अनुदान मिलेगा। जबकि 69816 रुपये लाभार्थी को जमा करने पड़ेंगे। इसी तरह 3 एचपी डीसी सबमर्सिबल पंप के मूल्य 2,32,721 रुपये पर 1,39,633 रुपये, 3 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप के मूल्य 2,30,445 पर 1,38,267 रुपये, 5 एचपी सबमर्सिबल पंप के मूल्य 3,27,498 रुपये पर 1,96,499 रुपये, 7.5 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप के मूल्य 4,44,094 रुपये पर 2,66,456 रुपये तथा 10 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप के निर्धारित मूल्य 5,57,620 रुपये पर 2,66,456 रुपये का अनुदान केंद्र व राज्य सरकार की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी जरूरी

दो एचपी के लिए चार इंच, तीन एवं पांच एचपी के लिए छह इंच और 7.5 एवं दस एचपी के लिए आठ इंच का बोरिंग किसान को स्वयं कराना अनिवार्य है। वहीं, 22 फीट तक की गहराई पर उपलब्ध जल स्तर के लिए दो एचपी सर्फेस सोलर पंप, 50 फीट तक गहराई पर के लिए दो एचपी सबमर्सिबल, 150 फीट की गहराई पर तीन एचपी और 200 फीट की गहराई पर पांच एचपी जबकि 300 फीट की गहराई पर 7.5 एवं 10 एचपी के सोलर पंप लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों को ही मिलेगा लाभ
पीएम किसान सम्मान निधि जिन किसानों को मिल रही होगी, उन्हीं को इस योजना का लाभ मिल सकेगा। क्योंकि टोकन जेनरेट कराने के लिए पंजीकरण की आवश्यकता पड़ेगी और पंजीकरण सिर्फ किसान सम्मान निधि पा रहे किसानों का ही पोर्टल पर है। टोकन कहीं से भी ऑनलाइन जेनरेट कराए जा सकते हैं।


कोट
ऑनलाइन टोकन जनरेट हो जाने पर किसान को चालान के माध्यम से कृषक अंश की धनराशि इंडियन बैंक की किसी भी शाखा में जमा करनी होगी। इसके लिए सिर्फ सात दिन का समय रहता है। जमा न होने की स्थिति टोकन निरस्त हो जाएगा और टोकन धनराशि जब्त कर ली जाएगी। -अरुण कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed