{"_id":"6a0f6afdb96b2c10dc06170a","slug":"farmers-in-rural-areas-are-not-getting-adequate-electricity-supply-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-135677-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को नहीं मिल पा रही पर्याप्त बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को नहीं मिल पा रही पर्याप्त बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
बहजोई। बिजली, पानी, खाद व बीज की समस्या के समय रहते समाधान कराए जाने की मांग करते हुए भारतीय किसान यूनियन, लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन दिया।
बृहस्पतिवार को दोपहर कलक्ट्रेट पर जिलाधिकारी से मिलकर एडीएम सौरभ कुमार पांडेय को दिए गए ज्ञापन में बताया कि जिले में किसानों को कृषि क्षेत्र में गंभीर समस्याएं आ रही हैं। इन समस्याओं के कारण किसानों को आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ रही है। वहीं, जिलाध्यक्ष देवपाल यादव समेत अन्य पदाधिकारियों का कहना था कि फसलों की सिंचाई के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूपों के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इससे सिंचाई न हो पाने के कारण मक्का व मेंथा की फसल को नुकसान हो रहा है। इसलिए ग्रामीण अंचलों में कम से कम 10 से 12 घंटे बिजली आपूर्ति कराई जाए।
पदाधिकारियों का कहना था कि बुवाई के समय डीएपी खाद आदि की किल्लत से किसान परेशान हैं। कभी सोसाइटी का सदस्य बनने तो कभी फार्मर रजिस्ट्री के नाम पर किसानों को खाद के लिए परेशान किया जा रहा है। किसानों को आधार कार्ड के माध्यम से खाद उपलब्ध कराया जाए। वहीं, बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिला है। जल्द ही किसानों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन पर मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा समेत अवधेश कुमार, जावेद अली, मुनीश कुमार, सचिन कुमार, नेकपाल, रोहित यादव, जितेंद्र कुमार व गीतम सिंह आदि रहे।