फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer who went to bathe in Ganga drowned in deep water, search continues

Sambhal News: गंगा स्नान करने गया किसान गहरे पानी में बहा, तलाश जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Farmer who went to bathe in Ganga drowned in deep water, search continues
जुनावई। गंगा किनारे नंगला अजमेरी के कच्चे घाट पर गंगा स्नान ने गया गांव हकीमपुर निवासी किसान रमेश कुमार (29) गहरे पानी में बह गया। उसके साथ गए दूसरे व्यक्ति ने शोर मचा मचा दिया। सूचना पर पुलिस व गोताखोर तलाश में लगे हैं, पर अभी तक कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

जुनावई थाना के गांव हकीमपुर निवासी रमेश कुमार किसान था। वह सभभीा भाईयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। वह बुधवार को गांव ताहरपुर निवासी मुकेश कुमार के साथ करीब नगला अजमेरी के कच्चे घाट पर गंगा स्नान करने के लिए गया था। रमेश कुमार अपने कपड़े उतार कर गहरे पानी की तरफ स्नान करने लगे। मुकेश कुमार पीछे-पीछे चलकर गंगा स्नान कर रहे थे। अचानक गहरे पानी में पैर जाने से रमेश कुमार बहने लगे।
विज्ञापन

रमेश को गहरे पानी में बहते देखकर मुकेश दौड़कर पानी से बाहर आ गया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। लोगों ने परिवार एवं पुलिस को घटना की सूचना दी। परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसआई बसंत कुमार ने स्थानीय गोताखोरों से रमेश कुमार की तलाश कराई, पर कोई पता नहीं चला। स्थानीय गोताखोर आठ घंटे तक तलाशते रहे। रमेश का कही कोई पता नहीं चल सका। जुनावई थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया की स्थानीय गोताखोरों ने पानी में बहे व्यक्ति की तलाश कराई गई। परंतु कहीं भी उसका पता नहीं चल सका है। व्यक्ति को तलाश के लिए मुरादाबाद पीएसी को सूचना की गई है। पीएसी बल के द्वारा डूबे हुए व्यक्ति की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed