{"_id":"6754ada3693d796c840bf474","slug":"farmer-said-get-fertilizer-from-the-secretary-or-else-money-sambhal-news-c-204-1-chn1001-115761-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: किसान बोले, सचिव से खाद दिलाओ या फिर रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: किसान बोले, सचिव से खाद दिलाओ या फिर रुपये
Sun, 08 Dec 2024 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
संभल। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फिरोजपुर सहकारी समिति से जुड़े किसान पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष मांग रखी कि सचिव ने खाद के नाम पर एडवांस रुपये लिए हैं, इन्हें वापस कराया जाए या फिर खाद दिलाया जाए।
किसानों ने बताया कि सचिव ने खाद देने के नाम पर उनसे 12 लाख रुपये अधिक एडवांस जमा करा लिया। लेकिन न खाद दी और न अब रुपये लौटाए जा रहे। इससे वे परेशान हैं और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
एसडीएम वंदना मिश्रा ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया तो किसान लौटे। इसके अलावा संपूर्ण समाधान में कुल 59 शिकायतें पहुंची, जिनमें चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने का आदेश संबंिधत अधिकारियों को दिया है। ताकि, फिर से यह शिकायतें अधिकारियों तक न पहुंचे। कहा कि अधिकारी माैके पर जाकर जांच-पड़ताल कर सभी शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण करें। लापरवाही न बरतें।