फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer's body found hanging from noose

तनाव में चल रहे किसान का कमरे में लटका मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found hanging from noose
धनारी। किसान के पुत्र नहीं थी, जिससे तनाव में था। इसी तनाव के चलते किसान फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव डरौली निवासी किसान पुजारी उर्फ प्रसादी(30) पुत्र होती लाल अपनी मां, पत्नी व चार पुत्रियों के साथ रहता था। सोमवार की सुबह किसान की मां ओमवती, पत्नी रामप्यारी व चार पुत्रियां खेत पर पशुओं को चारा लेने जंगल में गई थीं। सभी सुबह ग्यारह बजे जब घर पहुंचे तो देखा कि प्रसादी का शव कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे कुंडे से लटका है। आननफानन परिजनों ने प्रसादी को उतारा। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां ओमवती ने पुलिस को बताया कि पुजारी के चार पुत्रियां थीं, पुत्र कोई नहीं था, जिससे वह कई दिन से तनाव में चल रहा था। इसी के चलते उसने ये आत्मघाती कदम उठाया है। किसान का घर में किसी से कोई विवाद नहीं था। घटना के बाद से पत्नी, मां व पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल बना है। अब पूरे परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी प्रसादी की मां पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed