फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer guarding field dies; murder suspected.

Sambhal News: खेत की रखवाली कर रहे किसान मौत, हत्या की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Farmer guarding field dies; murder suspected.
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी निवासी किसान नरेश यादव (45) अपने खेत पर लहसुन की रखवाली करने के लिए खेत पर सो गया था। सुबह घर नहीं पहुंचा तो खेत पर देखा किसान मृतक अवस्था में मिला। गले पर निशान मिले हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर गहनता से जांच की। मृतक की पत्नी ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भिरावटी निवासी नरेश यादव मंगलवार की शाम को खाना खाने बाद रोज की भांति खेत में पड़े लहसुन की रखवाली करने के लिए गया था। सुबह चार बजे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई और नरेश को देखने के लिए मृतक की पत्नी शीला देवी ने अपने जेठ मदनपाल को भेजा। मदनपाल खेत पर पहुंचे तो भाई को मृत अवस्था में देख कर परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना परिजन व सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे, परिजनों की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

पुलिस ने साक्ष्य एकत्र किए और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की पत्नी शीला देवी ने अपने परिवार के तीन लोगों पर जमीनी रंजिश को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया। शीला देवी ने बताया कि पति नरेश यादव खेत पर ही सोते थे। लेकिन सुबह चार बजे घर पहुंच जाते थे। बुधवार को घर नहीं पहुंचे तो अपने जेठ मदनपाल को देखने लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
अंगोछा से गला दबाकर की हत्या
मृतक नरेश यादव के गले में अंगोछा पड़ा हुआ था और दोनों हाथ गले पर कसे अंगोछा को पकड़े हुए थे। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि अंगोछा से गला घोंट कर मारते समय नरेश ने बचने का प्रयास किया है। जिससे मुंह से खून भी आ गया है।

--------
वर्जन:
धनारी के गांव भिरावटी में खेत पर ग्रामीण के शव की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है। प्रथमदृष्टया हत्या प्रतीत हो रही है। मामले में जांच की जा रही है, विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कुलदीप सिंह, एएसपी उत्तरी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed