फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmer dies due to curent

टूटे पड़े तार के करंट की चपेट में आकर आग का गोला बना किसान, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
farmer dies due to curent
संभल। टूटे पड़े तार के करंट की चपेट में आकर किसान आग का गोला बन गया। मौके पर ही किसान की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक लाइनमैन तार जोड़ने के लिए बैठा था और ग्रामीणों द्वारा रुपये मिलने का इंतजार कर रहा था। ग्रामीण रुपये एकत्र कर मौके पर पहुंच नहीं पाए। इसी दौरान एक ग्रामीण तार की चपेट में आ गया और आग का गोला बन गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद लाइनमैन मौके से भाग गया और पूर्व प्रधान को फोन पर हादसे की सूचना भी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हादसा देखा तो आक्रोश पनप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को किसी तरह समझाया और बिजली विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब ग्रामीणों का गुस्सा शांत हो सका।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे नखासा थाना क्षेत्र के गांव पीपली रहमापुर निवासी कासम (55) पुत्र इमामुद्दी की हाईटेंशन लाइन के तार के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कासम अपने खेत पर जा रहे थे। खेत की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। रास्ते में घास उगी थी, इसलिए तार पर नजर नहीं पड़ी। पैदल चलने के दौरान वह तार की चपेट में आ गए। इस दौरान तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट लगने से वह आग का गोला बनकर मौके पर ही दम तोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का तार सोमवार की रात टूट गया था। लाइनमैन ने औपचारिकता बतौर जोड़ दिया। मंगलवार की सुबह फिर से लाइन का तार टूट गया। ग्रामीणों ने बताया कि वह लोग एकत्र होकर गांव के पूर्व प्रधान के पास गए थे और लाइन का तार जुड़वाने की बात कही। पूर्व प्रधान ने लाइनमैन को बुला लिया लेकिन लाइनमैन ने रुपये पहले दिए जाने की मांग की। जिन किसानों के नलकूप हैं वह लोग आपस में रुपये एकत्र करने गांव चले गए थे और लाइनमैन मौके पर ही बैठा था।

इसी दौरान किसान को करंट लगा और मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने लाइनमैन और जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और संविदा पर तैनात लाइनमैन की सेवा समाप्त की कार्रवाई का आश्वासन दिया। जेई के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। उसके बाद लोग शांत हो सके और दोपहर एक बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed