{"_id":"60b919ae8ebc3e00d33f2e24","slug":"farmer-dies-due-current-in-sambhal-sambhal-news-mbd391038994","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल की सिंचाई करने गए युवक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल की सिंचाई करने गए युवक की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
बबराला/गुन्नौर। ईख की फसल में सिंचाई करने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी धीरपाल (25) पुत्र इन्द्रपाल बुधवार की रात में ईख की फसल की सिंचाई के लिए गया था। सबमर्सिबल चलाते समय करंट लग गया और मौत हो गई। कुछ समय बाद युवक का बटाईदार राजेश पहुंचा तो उसने युवक को जमीन पर पड़े देखा। इसकी सूचना उसने युवक के परिजनों को दी।
मौके पर पहुंचे परिजन चिकित्सक के पास ले गए। जहां मृत होने की पुष्टि हुई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि धीरपाल की 6 वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके दो साल की एक बेटी नित्या है। मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजन व पत्नी प्रेमवती देवी का रो रोकर बुरा हाल है।