{"_id":"6337f68bf2487823d0341634","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-high-tension-wire-in-chandausi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandausi: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandausi: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 01 Oct 2022 01:43 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:43 PM IST
सार
जंगल में पशु चराने गए किसान की टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर शुक्रवार की शाम चार बजे मौत हो गई। परिजनों को मृतक का शव शनिवार की सुबह मिला।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौसी के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के चंडरौआ के जंगल में पशु चराने गए किसान की टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर शुक्रवार की शाम चार बजे मौत हो गई। परिजनों को मृतक का शव शनिवार की सुबह मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गांव चडरौआ निवासी किसान रामगोपाल 32 शुक्रवार की दोपहर दो बजे अपने पशु लेकर जंगल में चराने निकला था। तभी जंगल में लगे नलकूप को जा रही हाईटेंशन लाइन का एक तार टूटकर तेज धमाके के साथ नीचे गिर गया। तार टूटने पर हुए धमाके की आवाज आसपास खेत पर कार्य कर रहे किसानों ने सुनी। पशु चुराने के दौरान किसान का पैर जमीन पर पड़े हाईटेंशन तार पर पड़ गया। जिससे तेज झटका लगने पर किसान उछल कर बराबर भुजवीर के चरी के खेत में जा गिरा।
विज्ञापन
देर शाम तक किसान के वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ किसान को खोजबीन शुरू कर दी। पूरी रात इधर-उधर तलाशने के बाद भी किसान का कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार की सुबह एक फिर परिजनों ने किसान रामगोपाल को तलाशना शुरू किया तो उसका शव चरी के खेत में मिला। पैर के पंजे पर करंट से झुलसा हुआ था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी नीरज व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों के कहने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अपने पीछे तो पत्नी व तीन बच्चों को रोत-बिलखता छोड़ गया है।