फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   fake id sim

चंदौसी में मिला सिम का जखीरा, एक गिरफ्तार

Mon, 25 Jan 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Mon, 25 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
fake id sim
एक तरफ तो एक आतंकी संगठन का सीधे तौर पर जिले से संबंध सामने आ चुकी हैं, संगठन के भारत चीफ की गिरफ्तारी हो चुकी है तो वहीं दूसरी ओर जिले में मोबाइल कंपनियां फर्जी आईडी पर सिम जारी करने से बाज नहीं आ रही है।
विज्ञापन



गणतंत्र दिवस से सिर्फ दो दिन पूर्व ही चंदौसी में फर्जी आइडी लगाकर सिम एक्टिवेट कर मोटे मुनाफे के मकड़जाल का रविवार को बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने मोहल्ला गोपाल निवासी एक युवक को शनिवार की रात आठ बजे बड़े महादेव तिराहे से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



उसके पास मिले बैग से वोडाफोन कंपनी के 260 एक्टिवेटेड समेत 1424 सिम, 20 आईडी और 170 मोहरें बरामद हुई हैं। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान किया है। सिमों को फर्जी आईडी लगाकर एक्टिवेट कर अधिक दाम पर बेचने का धंधा लंबे समय से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार को भी पुलिस ने गोपाल मोहल्ला निवासी दुकानदार गौरव शर्मा पुत्र बृजनंदन शर्मा को मुखबिर की सूचना पर हिरासत में लिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव ने बताया फर्जी आईडी लगाकर एक्टिवेट किए गए वोडाफोन कंपनी के 260 सिम, एक्टिव होने वाले 340 सिम समेत 1424 सिम बरामद हुए हैं।



इसके पास से 20 आईडी और 170 मोहरें बरामद हुई हैं। आरोपी गौरव शर्मा के पिता बृजनंदन शर्मा ने बताया कि गौरव दिल्ली में अपनी पत्नी और नवजात बेटी का इलाज करा रहा था। कोतवाली पुलिस ने बेटे को दिल्ली से बुलाकर गिरफ्तार कर लिया। पिता को छोड़ दिया गया। पिता का कहना है कि बेटा निर्दोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed