फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Facilities for long jump, high jump, and an open gym will be provided at Hind Stadium.

Sambhal News: हिंद स्टेडियम में लॉन्ग जंप, हाई जंप और ओपन जिम की होगी व्यवस्था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Facilities for long jump, high jump, and an open gym will be provided at Hind Stadium.
संभल। शहर में पर्यटन विभाग और नगर विकास योजना के अंतर्गत चल रहे विकास और सुंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण करने के लिए बुधवार की शाम अंकित खंडेलवाल पहुंचे। डीएम ने हिंद स्टेडियम के ट्रैक, पाथवे, बैडमिंटन कोर्ट और वॉलीबॉल कोर्ट जैसी सुविधाओं की जानकारी ली। स्टेडियम में लॉन्ग जंप, हाई जंप और ओपन जिम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

साथ ही, हाईमास्ट लाइट और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने के लिए भी कहा है। स्टेडियम में ग्रास कटिंग मशीन उपलब्ध कराने और सिंथेटिक ट्रैक से संबंधित आवश्यक कार्य पूरे करने को कहा है। स्टेडियम में स्थायी सफाई कर्मचारी की व्यवस्था करने के निर्देश पालिका को दिए गए हैं। पुस्तकालय में नियमित रूप से समाचार-पत्र और उपयोगी पुस्तकों की उपलब्धता करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन

डीएम ने नई तहसील के निकट निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण भी किया। उन्होंने ऑडिटोरियम में वॉल पेंटिंग कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि संभल के प्रमुख ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित करने वाली पेंटिंग लगाई जाएं। इसका उद्देश्य परिसर को आकर्षक और जनोपयोगी बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर और हंस तीर्थ का लिया जायजा
डीएम ने टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संभल के प्राचीन 68 तीर्थ और 19 महाकूपों में शामिल हंस तीर्थ में कराए जा रहे सुंदरीकरण कार्यों का भी जायजा लिया। अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान एडीएम न्यायिक सौरभ कुमार पांडेय और एसडीएम विकास चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed