{"_id":"5a7b54344f1c1b410b8b7aa6","slug":"exporter-will-be-involved-in-the-the-gifts-of-expo-mart","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये उत्पादों के साथ एक्सपो मार्ट के उपहार मेले में शामिल होंगे निर्यातक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये उत्पादों के साथ एक्सपो मार्ट के उपहार मेले में शामिल होंगे निर्यातक
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
यह हैं संभल और सरायतरीन तैयार किए गए हस्तशिल्प उत्पाद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल और सरायतरीन के निर्यातक इन दिनों नोएडा के एक्सपो मार्ट में भागीदारी की तैयारी कर रहे हैं। नोएडा में 23 से 27 फरवरी तक हस्तशिल्प और उपहार मेला-2018 लगाया जाएगा।
हस्तशिल्प उत्पादों और उपहार वाले सामानों के साथ घरेलू जरूरतों की वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी। निर्यातकों ने बताया कि अबकी बार पर्यावरण के अनुकूल तैयार होने वाले उत्पादों पर खास जोर है। अधिकतर निर्यातकों ने यह प्रयास किया है कि जो वस्तुएं तैयार की जाएंगी उनमें लगने वाला कच्चा माल है ऐसा न हो जो पर्यावरण को किसी तरह से खराब न करे। पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने की मंशा से ही तैयार उत्पादों में लकड़ी, हड्डी-सींग और लोहे, तांबे, पीतल आदि का इस्तेमाल किया गया है।
रसायन से तैयार कच्चे माल का इस्तेमाल कम से कम किया गया है। क्योंकि हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद ने इको फ्रेंडली प्रोडक्ट पर जोर दिया है। निर्यातकों ने बताया कि अबकी बार के मेले में उपहार से ज्यादा घरेलू जरूरत और होम डेकोरेशन के आइटमों पर फोकस कर रहे हैं। घर की जरूरतों में ट्रे, कटलरी स्टैंड, टिशू बॉक्स, स्टूल, नेपकिन होल्डर, मल्टी परपज बॉक्स अलग-अलग रंगों और आकर्षक डिजाइनों में में तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
जबकि फोटो फ्रेम, टेबिल समेत कई सजावटी सामान भी बनाए गए हैं। फैशन ज्वेलरी भी इस एक्सपो मार्ट में प्रदर्शित की जाएगी। जिसे देश-विदेश में इन्हें पंसद किए जाने की उम्मीद है। मेले में 100 से अधिक देशों के खरीदार आएंगे और 3000 से अधिक स्टाल रहेंगे। कई वीआईपी भी पहुंचेंगे।